चमोली: सेल्फी ले रहे दोस्त को बचाने में लखनऊ का युवक पिंडर नदी में बहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। मूल रूप से लखनऊ निवासी और वर्तमान में गुड़गांव में कार्यरत युवक सोमवार को पिंडर नदी में सेल्फी ले रहे मित्र को बचाने के दौरान तेज धार में बह गया। असंतुलित होने से सेल्फी लेने वाला मित्र तो बच गया लेकिन बचाने वाला युवक नदी की तेज धार में बह गया। इस …

चमोली, अमृत विचार। मूल रूप से लखनऊ निवासी और वर्तमान में गुड़गांव में कार्यरत युवक सोमवार को पिंडर नदी में सेल्फी ले रहे मित्र को बचाने के दौरान तेज धार में बह गया। असंतुलित होने से सेल्फी लेने वाला मित्र तो बच गया लेकिन बचाने वाला युवक नदी की तेज धार में बह गया। इस घटना के बाद पर्यटकों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने तुरंत हो-हल्ला मचा कर लोगों से बचाने की गुहार लगाई लेकिन तब तक युवक आंखों से ओझल हो चुका था।

जानकारी के अनुसार जोशीमठ से गुड़गांव लौट रहे पर्यटकों का एक दल कर्णप्रयाग संगम पर वापसी के दौरान सोमवार को लगभग 3 बजे अलकनंदा/पिंडर संगम पर फोटो खींच रहे थे। इसी बीच अपने साथी के पैर फिसलने के कारण उसे बचाने के चक्कर में स्वतंत्र प्रिय पुत्र केके शुक्ला मूल निवासी लखनऊ नदी में बह गया। स्वतंत्रप्रिय का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। देर शाम तक भी प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस उसकी खोजबीन में लगी रही मगर कुछ पता नहीं चल पाया है। कर्णप्रयाग के कोतवाल गिरीश शर्मा के मुताबिक युवक का अब तक कोई पता नहीं लग सका है।

संबंधित समाचार