लखनऊ: यूपीआरटीओयू ने दिया स्नातक में एडमिशन का एक और मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) ने स्नातक में प्रवेश सत्र जुलाई 2020-21 के प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया है। यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों के कारण प्रदेश के अलग-अलग …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) ने स्नातक में प्रवेश सत्र जुलाई 2020-21 के प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया है। यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों के कारण प्रदेश के अलग-अलग अध्ययन केंद्रों पर छात्रों की ओर से अभी तक प्रवेश न ले पाने के कारण एक बार प्रवेश तिथि को और आगे बढ़ाया गया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रीय केंद्रों से संबद्ध अध्ययन केंद्रों पर अब 15 दिसंबर तक प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाएगी।

विभिन्न अध्ययन केंद्र समन्वयक एवं छात्रों की मांग पर लोकप्रिय कार्यक्रमों में प्रवेश सुविधा का लाभ देने के लिए कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई वहीं प्रवक्ता डॉ प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, आगरा, मेरठ, कानपुर वाराणसी, झांसी, नोएडा, आजमगढ़ तथा गोरखपुर समेत क्षेत्रीय केंद्रों से संबद्ध 1100 से अधिक अध्ययन केंद्रों पर विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष में 15 दिसंबर तक प्रवेशार्थी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।

ऐसे शिक्षार्थी जिन्होंने अभी तक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश नहीं लिया है, वह भी बिना परीक्षा फल का इंतजार किए अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं। प्रवेश के इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट व वेब लिंक पर पंजीकरण कराते हुए प्रवेश हेतु चयनित अध्ययन केंद्र के माध्यम से अपना प्रवेश अंतिम रूप से सुनिश्चित कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता