रामपुर : लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
महिला के साथ की थी सौने के कुंडल व चैन की लूट
रामपुर, अमृत विचार: दिन दहाड़े महिला से लूट करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को उनके पास से तमंचे और कारतूस भी मिले। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को लूट हुआ सामान भी बरामद हुआ है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने 23 जुलाई को महिला से दिन दहाड़े कुंडल लूट लिए थे।महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके ऊपर चाकू से हमला करके घायल कर दिया था। उसको अस्पताल में भर्ती कराया था। शहजादनगर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
गुरुवार रात को थाना शहजादनगर पुलिस को सूचना मिली की ग्राम हरजीपुर को जाने वाले रोड किनारे बंदर बाग के पास दो लोग आ रहे हैं। पुलिस को आता देखकर दोनों व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर जाने से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए आरोपियों पर फायरिंग कर दी। जिसमें बिजेन्द्र सिहं पुत्र निरंजन सिंह निवासी सोढ़ी कॉलोनी डिबडिबा थाना बिलासपुर के बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। जिसके कब्जे से एक तमंचा 1 खोखा कारतूस, 2 कारतूस मिले। जबकि उसके साथी प्रथम सिंह पुत्र रन्धीर सिंह निवासी रेलवे कालोनी रूद्रपुर जिला उधमसिंह नगर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से मंगलसूत्र मिला।घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहजादनगर एसओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है। एक का उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें - रामपुर : शौच करने गई किशोरी को बदमाशों ने दबोचा, शोर मचाने पर ब्लेड से हमला
