बाराबंकी में दिल दहला देने वाली घटना : गर्भवती पत्नी संग पति ने लगाया फंदा, चार साल का बेटा हुआ अनाथ

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

बाराबंकी, अमृत विचार : जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत  नया पुरवा गांव में रविवार सुबह एक दंपति के शव उनके कमरे में फंदे से लटके मिले। मृतका गर्भवती थी और दंपति का एक चार साल का बेटा भी है, जो अब अनाथ हो गया है। शनिवार को सास-बहू और बेटे में कहासुनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग में बेटे का चालान भी किया था। इसके कुछ घंटों बाद बेटा-बहू फंदे  से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नया पुरवा गांव  निवासी रोहित सोनी (28) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (27) के शव फंदे से लटके मिले। बताया गया कि मृतका गर्भवती थी। दंपती का एक चार साल का बेटा भी है। आज सुबह जब काफी देर तक रोहित के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। रोहित और मुन्नी फंदे से लटके थे। घटना के बाद घरवाले रोने-बिलखने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस बल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में दो तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। एक यह कि युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। दूसरी पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद आहत होकर युवक ने भी जान दे दी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं से गहराई से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतका गर्भवती थी। उनका एक चार वर्षीय पुत्र भी है,।

यह भी पढ़ें:-टार्च की रोशनी में इलाज: बलिया जिला अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर सामने आई, 45 मिनट तक अंधेरे में तड़पते रहे मरीज

संबंधित समाचार