बदायूं: किशोरी से जंगल में गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विजय नगला, अमृत विचार। नाबालिक लड़की को उसके बहनोई के प्रेमी भाई ने मिलने के लिए एक स्थान पर बुलाया। जहां गांव निवासी युवक मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि वहां किशोरी को धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दामाद के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

मामला थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी किशोरी का अपने बहनोई के भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने शुक्रवार दोपहर किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। वह दोनों सड़क किनारे बात करने के बाद जंगल में चले गए थे। किशोरी का पीछा करते हुए उसके गांव के तीन युवक भी जंगल में पहुंच गए। आरोप है कि किशोरी को धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी प्रेमी समेत चार युवक मौके से भाग गए। किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

 किशोरी के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पीलीभीत निवासी करण पुत्र तिलक राम, विजय नगला निवासी रविंद्र पुत्र कृष्णपाल कश्यप, सोनू पुत्र धर्मेंद्र कश्यप और गांव के अन्य युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी करण, रविंद्र और सोनू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया

संबंधित समाचार