UP Police Transfer: यूपी सरकार ने बदले कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक, देखें पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। योगी सरकार ने ने 15 एडिशनल एसपी के तबादले किए हैं। महेश सिंह अत्री को पीटीएस मुरादाबाद में एडिशनल एसपी बनाया गया है, जबकि डॉ. अर्चना सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर का जिम्मा सौंपा गया है। 

PCS अफसरों के ट्रांसफर की लिस्ट
  1. महेश सिंह अत्रि, अपर पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद
  2. डा. अर्चना सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, कानपुर नगर
  3. धर्मेन्द्र सचान, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ
  4. प्रमोद कुमार यादव, उपसेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी
  5. राजेन्द्र प्रसाद यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान
  6. मोहिनी पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ
  7. अनूप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊ
  8. रंजन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक /स्टाफ ऑफिसर कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, (स्थापना), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र लखनऊ
  9. अभय कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र
  10. अशोक कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय, उप्र लखनऊ
  11.  कृष्ण कान्त सरोज, अपर पुलिस अधीक्षक, (क्षेत्रीय) अभिसूचना, मेरठ
  12. डा. राजीव कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उ.प्र.
  13. डा. हृदेश कठेरिया,  अपर पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण) जनपद बदायूँ
  14. राहुल मिश्रा,  अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद देवरिया
  15. अरविन्द कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, कार्यालय-पुलिस महानिरीक्षक, (स्थापना), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ, प्र.
आज ही कार्यभार ग्रहण के आदेश

सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि ट्रांसफर किए गए अफसरों को बिना समय गवाएं आज ही कार्यमुक्त करते हुए आज ही नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों को तुरंत ईमेल या फैक्स के द्वारा इसकी सूचना भेजी जाय। 

यह भी पढ़ें:-मालेगांव विस्फोट केस: सभी आरोपियों के बरी होने पर बोली भाजपा- कांग्रेस की साजिश ध्वस्त, सोनिया और राहुल गांधी माफी मांगें

 

संबंधित समाचार