सिगरेट पीने के रुपये नहीं दिये तो युवक को पीटा, चिनहट इलाके में हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार: चिनहट के पुरानी काशीराम कॉलोनी में संदीप कुमार रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2 अगस्त की रात को उनका बेटा समीर शर्मा घर लौट रहा था। रास्ते में इलाके में ही रहने वाले हिमांशु ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। उससे सिगरेट पीने के लिए रुपये मांगे।
रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने समीर की पिटाई कर दी। आरोपितों ने समीर के पास मौजूद 1500 रुपये छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपितों से उनके परिवार को खतरा है। चिनहट पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़े : मछली पकड़ने के लिए गोमती नदी में गए मछुआरे की डूबने से हुई मौत, तलाश में जुटी SDRF
