दहेज हत्या में मर्चेंट नेवी अधिकारी गिरफ्तार, लखनऊ में मृत पाई गई 32 वर्षीय पत्नी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार, गोसाईंगंज: सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने विवाहिता मधु सिंह दहेज हत्या मामले में आरोपी पति मर्चेंट नेवी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनुराग सिंह थाना क्षेत्र के ओमेक्स में रह रहा था। इंदिरानगर डी-ब्लॉक निवासी फतेह बहादुर सिंह ने बेटी मधु की शादी 25 फरवरी को मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले अनुराग सिंह से की थी। साेमवार को मधु का शव लटका मिला था। 

पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही अनुराग मधु को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी ने पत्नी का गर्भपात भी करवा दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़े : यूपी की निराश्रित महिलाओं को मिला रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का उपहार, खाते में भेजी 1115.64 करोड़ रु. की पेंशन राशि

संबंधित समाचार