Raksha Bandhan: देश के रक्षकों संग चीन सीमा पर दिखी अद्भुत मिसाल, सेना के जवानों को लगाया तिलक और बांधी राखी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

पिथौरागढ़/नैनीताल। भारत-चीन सीमा पर शुक्रवार को पवित्र प्रेम की अद्भुत मिसाल दिखाई दी। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व यहां तैनात वीर सैनिकों की कलाई बहिनों के पवित्र प्रेम से सज उठीं। मौका था रक्षाबंधन का। दरअसल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की सीमांत व्यास घाटी रं संस्कृति के लिए जानी पहचानी जाती हैं। 

देशभक्ति भी यहां के लोगों में कूट कूट कर भरी है। आज व्यास घाटी की सुदूर गांवों की महिलाओं ने अद्भुत उदाहरण पेश किया और गुंजी में तैनात भारतीय सेना के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। रं समुदाय की महिलाओं ने पहले परंपरागत तरीके से सैनिकों को तिलक लगाया और फिर राखी बाँधी, और उनकी सलामती की कामना की। 

बदले में जवानों ने भी बहनों को मिठाइयाँ, उपहार और स्नेह भरे शब्दों से सम्मानित किया। घर से दूर रह रहे सैनिकों के लिए यह पल बेहद भावुक करने वाला था। रक्षाबंधन का यह आयोजन इस बात का भी प्रतीक बन गया कि भारतीय सेना केवल देश की सीमाओं पर ही नहीं बल्कि देशवासियों के दिलों में भी राज करती हैं।

ये भी पढ़े : इसरो की सेटेलाइट तस्वीर में दिखा धराली का विनाशकारी मंजर, अचानक आयी बाढ़ से पूरा शहर तबाह