IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी टी-20 मुकाबले में भारत को हराया, टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को आखिरी टी-20 मैच में 12 रनों से मात दे दी। हालांकि भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर 3-0 से सूपड़ा साफ करने का मौका गंवा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने …
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को आखिरी टी-20 मैच में 12 रनों से मात दे दी। हालांकि भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर 3-0 से सूपड़ा साफ करने का मौका गंवा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 186 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत के लिए 187 रनों का टारगेट दिया।
Plenty of runs in the final overs but not enough!
India fall 1️⃣2️⃣ runs short as Australia clinch victory in the third T20I ?
India have taken the series 2-1 ? #AUSvIND ? https://t.co/aLozLSAnsU pic.twitter.com/a3hMd79nbj
— ICC (@ICC) December 8, 2020
जवाब में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 174 रन ही बना पाई। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 85 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्वेप्सन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। विराट कोहली ने शिखर धवन (28) के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। 5वें विकेट के लिए विराट और पंड्या ने 44 रन जोड़े।
सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिये हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। वहीं तीसरे टी-20 में तीन विकेट चटकाने वाले मिशेल स्वेप्सन को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
? 78 runs
? 156 strike-rate
? Match-winning 42* in the second gameHardik Pandya is the Player of the Series ? #AUSvIND pic.twitter.com/APqdEe7xM0
— ICC (@ICC) December 8, 2020
बता दें कि शिखर धवन और केएल राहुल की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी और शून्य के स्कोर पर ही टीम इंडिया को पहला झटका लग गया। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर केएल राहुल स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे। राहुल बिना खाता खोले आउट हो गए।
भारतीय प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली (कप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, टी नटराजन, युजवेंद्र चहल
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन
एरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटीकपर), मोइसेस हेनरिक्स, स्टीव स्मिथ, डी आर्शी शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, डैनियल शम्स, सीन एबॉट, मिशेल स्वेप्सन, एंड्रयू टाई और एडम जाम्पा
