बाराबंकी: भारत बंद के कारण किसान रथ को नहीं मिली भिटरिया में प्रवेश की अनुमति
बाराबंकी। किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल द्वारा चलाये जा रहे किसान रथ को भारत बंद के कारण भिटरिया में प्रवेश नही दिया गया। जिससे कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत करने के लिए खड़े कार्यकर्ताओं को मायूस होना पड़ा तथा हारकर उन्हें बाईपास पर जाकर किसान रथ का स्वागत करना पड़ा। दिलौना मोड़ पर …
बाराबंकी। किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल द्वारा चलाये जा रहे किसान रथ को भारत बंद के कारण भिटरिया में प्रवेश नही दिया गया। जिससे कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत करने के लिए खड़े कार्यकर्ताओं को मायूस होना पड़ा तथा हारकर उन्हें बाईपास पर जाकर किसान रथ का स्वागत करना पड़ा।
दिलौना मोड़ पर दरियाबाद विधान सभा प्रभारी अब्दुल्ला शेर खान की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झण्डा दिखाकर स्वागत किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ज़िला सचिव मनीष रावत, आलोक श्रीवास्तव, मुन्ना भैयया, सुरेश रावत, भानू वर्मा, विश्राम वर्मा, राजीव रावत, सुरेन्द्र सिंह, राजू मियां, सुल्तान अली, रितेश वर्मा, विनोद सक्सेना, नूर आलम ,राज बखश वर्मा आदि लोगों मौजूद थे।
किसानों द्वारा आयोजित मंगलवार को भारत बंद के दौरान दरियाबाद क्षेत्र में बंदी का कोई असर नहीं दिखा। साप्ताहिक बंदी के चलते जहां सुमेरगंज व भिटरिया बंद रहा। वहीं कोटवा सड़क देवीगंज दरियाबाद तथा टिकैतनगर क्षेत्र की दुकानें खुली रहीं।
इस बीच भारत बंद का समर्थन करने वाले भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद्र गुट के राष्ट्रीय महासचिव राम सुरेश तिवारी तथा जिला अध्यक्ष मायाराम सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रिंसू वर्मा को पुलिस ने सुबह 6 बजे ही हाउस अरेस्ट कर दिया था। यही नहीं कई विपक्षी नेताओं को भी उनके घरों में ही कैद कर दिया गया। जिससे क्षेत्र में पूरी तरह से शांति बनी रही। लोगों को आशंका थी की बंद का समर्थन करने वाले नेता जबरन दुकानें बंद कराएगें, लेकिन ऐसा नही हुआ।
