गोंडा: ढाबे में मां-बाप के बीच सो रही बच्ची अचानक हुई गायब, पहुंची पुलिस और फिर…
गोंडा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लकड़मंडी चौकी क्षेत्र में बीती रात हाइवे पर स्थित एक ढाबे से मां-बाप के साथ सोते समय साढ़े तीन साल की एक बच्ची गायब हो गई। जिसके बाद प्रभारी पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार के निर्देशन में स्थानीय पुलिस ने सिर्फ चंद घंटे में बस्ती जिले में स्थित एक …
गोंडा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लकड़मंडी चौकी क्षेत्र में बीती रात हाइवे पर स्थित एक ढाबे से मां-बाप के साथ सोते समय साढ़े तीन साल की एक बच्ची गायब हो गई। जिसके बाद प्रभारी पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार के निर्देशन में स्थानीय पुलिस ने सिर्फ चंद घंटे में बस्ती जिले में स्थित एक ढाबे से बच्ची को बरामद करने में सफलता पाई है।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक के मुताबिक बीती रात नवाबगंज के लकड़मंडी चौकी क्षेत्र में अयोध्या-गोरखपुर हाइवे पर स्थित होटल ड्रीमलैंड के दूसरी तरफ एक ढाबे पर तीन वर्षीय लाडो यादव अपने पिता संचित यादव व मां के साथ उनके बीच में सो रही थी। जो रात में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गयी थी।
पिता की शिकायत पर उनके निर्देशन में नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व लकड़मंडी चौकी प्रभारी द्वारा महज चंद घंटों में बरामद कर लिया। जिसमें जानकारी मिली कि बच्ची रात में बाथरूम के लिये सड़क के किनारे गयी थी। कोहरे में छोटी लड़की को खड़े देख उधर से गुजरते समय किसी अज्ञात ट्रक ड्राइवर ने बस्ती जिले के छावनी स्थित बोबरहवा ढाबे पर छोड़ दिया था। बहरहाल प्रभारी पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार व स्थानीय पुलिस द्वारा बच्ची को चंद घंटे मे खोज निकालने के इस कार्य पर पिता संचित यादव व परिजनों में जहां हर्ष है वहीं क्षेत्रीय लोगों ने उनके इस त्वरित सफलता की सराहना की है।
