वाराणसी के आत्मविश्वेश्वर मंदिर में भीषण हादसा... लगी आग, 7 लोग झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार रात (9 अगस्त) को एक दुखद हादसा हुआ। चौक क्षेत्र में स्थित आत्मविश्वेश्वर मंदिर में अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में लगभग 7 लोग झुलस गए हैं। घायलों को तुरंत महमूरगंज के जीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मंदिर को प्राचीन धार्मिक स्थल की तरह सजाया गया था। इसी दौरान आग लगने से कई सामान और लोग इसकी चपेट में आ गए। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।

सभी घायल खतरे से बाहर  

रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में घायल 7 लोगों का इलाज जीएस अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नेता, विधायक, विपक्षी दलों के प्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया। राहत की बात यह है कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं।

'बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना'- अजय राय  

इस घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "वाराणसी के श्री आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर, जो मां संकठा मंदिर के पास है, में आग लगने और कई भक्तों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैं बाबा काशी विश्वनाथ से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

आरती के समय रुई में लगी आग  

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर को अमरनाथ गुफा की तर्ज पर सजाया गया था, जहां रुई से बर्फ जैसी आकृति बनाई गई थी। आरती के दौरान दीपक की लौ ने रुई को पकड़ लिया, जिससे आग तेजी से फैल गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ेंः बेंगलुरु को पीएम मोदी की खास सौगात, आज मिलेंगी तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानें Details

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता