गोंडा: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण, 500 लोगों को बांटी राहत सामग्री

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

उमरीबेगमगंज/गोंडा, अमृत विचार। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और अफसरों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होने बाढ़ क्षेत्र गांव ऐली परसौली व ब्योंदा माझा का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की हकीकत देखी और ग्रामीणों से बात कर उन्हे हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जल शक्ति मंत्री ने दोनों गांवों के पांच सौ से अधिक बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया।

cats

जल शक्ति को दौरे को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि घाघरा नदी खतरे के निशान से 56 सेमी ऊपर पहुंच गयी थी जिसके कारण जो तटबंध के अंदर के क्षेत्र थे, फ्लड जोन के क्षेत्र थे वहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी और हमारे 18 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। वहां राहत अभियान चल रहा है। डॉक्टर की टीम वहां तैनात है लोगो को नाव की व्यवस्था व राहत सामग्री का व्यवस्था प्रशासन के द्वारा व जन प्रतिनिधियों के द्वारा वितरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जल शक्ति मंत्री ने आज ऐली परसौली व ब्योंदा माझा गांव का दौरा किया है जहां उनके द्वारा 500 से अधिक लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया गया है। वहीं प्रशासन के द्वारा अब तक‌ डेढ़ से दो हजार लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है और शेष जो परिवार हैं उनमें राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में जलस्तर स्थिर है। वर्तमान में घाघरा नदी 30 सेमी से नीचे पहुंच गयी है।

cats

इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू सिंह, खंड विकास अधिकारी बेलसर देवनायक सिंह, भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक सुरजीत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Bangalore: प्रधानमंत्री मोदी को दी बड़ी सौगात, तीन वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, येलो मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन

संबंधित समाचार