ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

बाराबंकी, अमृत विचार : जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मसौली मंडल में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों को सम्मान देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा ग्राम पंचायत बड़ागांव स्थित साधन सहकारी समिति से शुरू होकर कस्बा बांसा, भूलीगंज, मसौली होते हुए मसौली चौराहे पर संपन्न हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नेतृत्व किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गप्पू और पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने किया।

भारत के शौर्य, संकल्प और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक : पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के शौर्य, संकल्प और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।” वहीं अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पाकिस्तान यह भूल जाता है कि अब यह नया भारत है, जो पहले चेतावनी नहीं देता, सीधा प्रहार करता है। मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह वर्मा ने यात्रा की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार जताया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, आशुतोष अवस्थी, रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा और पर्यावरण प्रेमी आशीष वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

बारिश में भी नहीं थमा जोश : सूरतगंज और फतेहपुर तहसील क्षेत्र में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन पूरे जोश से किया गया। जोरदार बारिश के बावजूद पूर्व विधायक शरद अवस्थी के नेतृत्व में निकली यात्रा में लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, मेन चौराहा और बेल चौराहे पर संपन्न हुई। बेलहरा कस्बे में बाबा साहेब मैदान से निकली तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष करूणा शंकर शुक्ला, राजेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, सुनील कुमार सोनी समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी में "दीदियों के हाथों से सिले तिरंगे, हर घर में लहराएगी आत्मनिर्भरता की पहचान"

संबंधित समाचार