लखीमपुर खीरी : सीतापुर में अभियोजन कार्यालय के हेड कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर से सटे गांव छाउछ के मोहल्ला धीरज नगर में रह रहे एक हेडकांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। हेड कांस्टेबल सीतापुर जिले में अभियोजन कार्यालय में तैनात था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
  
एलआरपी चौकी प्रभारी पशुपति नाथ तिवारी ने बताया कि थाना नीमगांव के गांव कोढैय्या निवासी अनिल शर्मा अभियोजन कार्यालय सीतापुर में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे और शहर से सटे गांव छाउछ के मोहल्ला धीरज नगर में रहते थे। मंगलवार की रात हेड कांस्टेबल ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

सुबह इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। भाई अरविंद शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या की वजह के बारे में परिवारी जन अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार