PM मोदी का रिकॉर्ड! लाल किले से लगातार 12वीं बार गूंजेगा स्वतंत्रता दिवस संबोधन
नई दिल्ली, अमृत विचार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह ऐतिहासिक अवसर उन्हें इंदिरा गांधी (लगातार 11 भाषण) से आगे ले जाएगा और वे जवाहरलाल नेहरू के बाद इस मामले में दूसरे स्थान पर होंगे। इस बार का संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर की गूंज अभी बाकी है और विपक्ष चुनावी गड़बड़ियों के मुद्दे पर एकजुट होकर सरकार को घेर रहा है। इस बार प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सुझाव मांगे हैं। अब सबकी निगाह इस पर है कि लाल किले से कितने जन सुझाव देश तक पहुंचेंगे।
संभावित मुद्दे जो गूंज सकते हैं
- राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास पर फोकस
- आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा
- 2047 तक विकसित भारत का विज़न
- पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और नक्सलवाद पर सख्त संदेश
- विदेश नीति में अमेरिका के साथ तनावपूर्ण रिश्तों पर प्रतिक्रिया
मोदी के पिछले भाषणों की खासियत
- मोदी हर स्वतंत्रता दिवस भाषण में समय के अहम मुद्दों को शामिल करते रहे हैं
- 2023: एक साथ चुनाव और धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की वकालत
- 75,000 नई मेडिकल सीटों की घोषणा
- महिलाओं और वंचित समुदायों के सशक्तीकरण पर जोर
- स्वच्छता और सामाजिक सुधार के संदेश
राजनीतिक नज़र : संसद का मानसून सत्र विपक्षी हंगामे से ठप है, और बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विवाद गर्म है। ऐसे में, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रधानमंत्री विपक्ष के आरोपों का मंच से जवाब देंगे।
यह भी पढ़ें:- Puja Pal: सपा ने विधायक पूजा पाल को पार्टी से किया निष्कासित, विधानसभा में की थी सीएम योगी की तरीफ
