Bareilly : उर्स-ए-रजवी के लिए आरएसी की टीमें तैयार...जारी की गई हेल्पलाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उर्स ए रजवी और उर्स ए अमीन ए शरीयत को लेकर शनिवार को ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) की ओर से बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें पदाधिकारियों को आईकार्ड जारी करके उन्हें जिम्मेदारी दी गई। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने उर्स के तीनों दिन के इंतजाम के निर्देश दिए। उन्होंने लंगर, हेल्पलाइन कैंप, मुफ्त टेंपो सेवा और मेडिकल कैंप की जिम्मेदारी के बारे में बताया। कहा कि बाहर से आने वाले जायरीन को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। साथ ही रजा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए।

अदनान मियां ने कहा कि जिले की सभी सीमा पर आरएसी की टीमें तैनात मिलेंगी। मुफ्ती उमर रजा, हाफिज इमरान रजा, मौलाना कमरुज्जमा, राजू बाबा, मोहम्मद जुनैद, सय्यद मुशर्रफ हुसैन, हनीफ अजहरी, सईद सिब्तेनी, मुफ्ती आमिर जफर, मौलाना आरिफ रजा खान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार