ग्रेटर नोएडा में महिला हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, चेकिंग के दौरान भागने का प्रयास कर रहे थे अपराधी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की दो थाना पुलिस की शातिर बदमाशों के साथ मुठभेड़ में दो आरोपी मारे गये। ग्रेटर नोएडा इकोटेक थाना और जारचा थाना पुलिस द्वारा रविवार देर रात क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार अज्ञात अभियुक्तों ने पुलिस को देख भागने प्रयास किया जहां पुलिस पर बदमाशों ने हमला किया पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
जारचा थाना क्षेत्र में पकड़े गए बदमाश द्वारा अपने साथी महिला की हत्या कर फरार चल रहा था। दूसरा इकोटेक 3वीं पुलिस द्वारा पकड़ा गया बदमाश अलीगढ़ की चोरी की बाइक से क्षेत्र में अपराध को अंजाम देता था वहीं, पुलिस को इसके मोबाइल से कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो वीडियो मिले हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों बदमाशों के कब्जे अवैध हथियार समेत कई कारतूस भी बरामद हुए हैं।
