UP : पुलिस सुरक्षा में लौट रहा था मजदूर, बाइक सवार दबंगों ने उतारा मौत के घाट, हत्या की खबर सुनकर दादी ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। जुनावई थाना क्षेत्र में काम से लौट रहे मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात ये की मजदूर पुलिस सुरक्षा में वापस लौट रहा था। बावजूद इसके बाइक सवार हमलावरों ने उसे निशाना बनाने की हिमाकत की। उधर पौत्र के मौत की खबर सुनकर दादी ने भी दम तोड़ दिया।

पूरा विवाद मजदूरी के पैसे को लेकर बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के अमेरी गांव से करीब एक दर्जन मजदूर सोमवार को लेंटर डालने बबराला गए थे। जहां मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। सभी मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाकर ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। मगर बड़ी तादाद में बाइक सवार लाठी डंडों समेत उनका पीछा कर रहे थे।

 लिहाजा बबराला थाने की पुलिस से मदद मांगी तो 112 के दो व बबराला थाने का एक सिपाही उन्हें जुनावई तक सुरक्षित छोड़ने के लिए साथ आने लगे। गुन्नौर के बाद पुलिस वाले लौट गए। मगर बाइक सवारों ने पीछा जारी रखा। पुलिस के जाने के बाद बीच में हथियार दिखाकर ट्रैक्टर रुकवाने का प्रयास किया। 

मगर देर रात करीब 11 बजे एसआर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर को बाइक लगाकर रोक लिया और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर दौड़ा दिया। इसके बाद भी दबंग बाइक से पीछा करते रहे। जुनावई चौराहे के पास ट्रैक्टर से योगेश उर्फ दुर्गेश को खींच लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। उधर योगेश के मौत की खबर सुनकर दादी अनारो देवी ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।

 

संबंधित समाचार