Bareilly : उर्स-ए-रजवी...जायरीन से स्टेशनों पर ठंडे पानी के लिए वसूल रहे अधिक रकम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन पर यात्रियों और जायरीन से ठंडे पानी के बदले अधिक रकम वसूलने की शिकायतें आई हैं। जायरीन का आरोप है कि कुछ पानी विक्रेता और स्टॉल संचालक तय कीमत से अधिक रकम वसूल रहे हैं। इसके अलावा रेल नीर की जगह अन्य कंपनी के पानी की बिक्री को भी अधिक महत्व दिया जा रहा है।

आरोप है कि बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर 15 रुपये की बोतल के लिए 20 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। ठंडे पानी के बदले सामान्य बोतल की तुलना में 2 से 5 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। यात्रियों में रेलवे अधिकारियों से शिकायत की। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार स्टेशनों पर पानी की बिक्री के लिए निर्धारित दरें तय की गई हैं और उनसे अधिक वसूली को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित ठेकेदारों और स्टॉल संचालकों को चेतावनी दी गई है और अगर दोबारा शिकायत मिली तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

संबंधित समाचार