Bareilly : खाटू श्याम कीर्तन के दौरान मारपीट, दूसरे समुदाय पर पंडाल फाड़ने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर के शाहाबाद में बुधवार को खाटू श्याम का कीर्तन चल रहा था। शाम से आरंभ हुआ कीर्तन करीब 7:30 बजे संपूर्ण हुआ और लोगों को प्रसाद वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले हसन ने पंडाल का पर्दा फाड़ दिया और टेंट हटाने को कहा।

 इससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई होने लगी। मारपीट के दौरान खाटू श्याम की तस्वीर गिर गई और शीशा चटक गया।

मारपीट से मची अफरातफरी में कई बच्चे भी गिर गए। कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। हंगामा होने की सूचना पर सीओ प्रथम पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और प्रेमनगर थाने ले आई। घटना में घायल लोगों का मेडिकल कराया जा रहा है। 

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि घटना के बाद तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कीर्तन के बारे में थाने या चौकी की पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी। एहतियातन वहां पुलिस पिकेट तैनात की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

 

संबंधित समाचार