शिक्षामित्रों के समायोजन की नहीं शुरू हो पाई प्रक्रिया, कई जिलों में मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया डाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन और स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन शिक्षामित्रों को लेकर यह प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं है। क्योंकि कई जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अब तक मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षा मित्रों क डाटा अपडेट ही नहीं किया है। 

इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बताया कि 18 अगस्त तक सभी बीएसए को मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए थे। डाटा अपडेट होने के बाद विद्यालय में रिक्तियों की स्थिति स्पष्ट होगी। शिक्षामित्रों को पहले उनके मूल विद्यालय में समायोजित किया जाएगा, और यदि वहां स्थान न हुआ तो संबंधित ग्राम पंचायत के अन्य विद्यालय में तैनाती दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सार्वजनिक जगहों पर खाना देने पर लगा बैन, जानें स्ट्रे डॉग्स को लेकर क्या आया फैसला

संबंधित समाचार