Bahraich News: प्रेमी के बाद प्रेमिका ने भी खाया जहर, युवक की मौत, दो महीने बाद आना था गौना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के फखरपुर इलाके के कुंडासर गांव में गुरुवार देर रात एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इसके कुछ समय बाद ही गांव की एक विवाहित युवती ने भी जहर खा लिया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के अनुसार, फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासर गांव निवासी इमरान (22) का गांव की ही गुड़िया नामक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इमरान की शादी हो चुकी थी और दो महीने बाद गौना होना था। गुरुवार को इमरान ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए कैसरगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इमरान की मौत की खबर सुनकर गुड़िया ने भी देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक के भाई मुस्ताक ने बताया कि उसके भाई इमरान का गांव की रहने वाली गुड़िया नाम की महिला से प्रेम प्रसंग था।

इमरान की शादी हो चुकी थी और दो महीने बाद उसका गौना होना था। उसने जहर खाकर जान दे दी। जिला अस्पताल में भर्ती गुड़िया ने बताया कि उसकी इमरान से चार महीने से बात होती थी। उसके जहर खाने की जानकारी के बाद उसने भी जहर खा लिया।

गुड़िया का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वह घर पर ही रहती थी, इसी दौरान उसकी जान पहचान इमरान से हो गई थी। फखरपुर थाना प्रभारी मिथलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। दोनों ने किन कारणों से जहर खाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

संबंधित समाचार