Lucknow: महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत पर पति व भांजे पर हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मकान मालिक का बेटा समेत दो नामजद व पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ, अमृत विचार : मदेयगंज इलाके में मकान मालिक के बेटे और उसके दोस्त ने घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध कर पीड़िता शोर मचाते हुए घर के बाहर भागी तो आरोपी भाग निकले। मदेयगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह ने बताया कि आइसक्रीम का ठेला लगाने वाला पीड़ित पत्नी के साथ थाना क्षेत्र में किराए पर रहता है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे मकान मालिक का बेटा आयुष दोस्त पिंटू के साथ कमरे में घुस गया। आरोप है कि दोनों उनकी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने लगे। आरोपियों ने हाथ पकड़कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।

खुद को बचाते हुए महिला ने किसी तरह धक्का दिया और घर के बाहर भागी। कुछ देर में पति व भांजा घर पहुंचे। पीड़िता ने आपबीती बतायी। इसपर पति भांजे के साथ शिकायत लेकर पहुंचा तो आरोपी आयुष व पिंटू ने चार-पांच दोस्तों के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया। इलाज कराने के बाद पीड़ित पति ने मामले की शिकायत मदेयगंज थाने में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आयुष, पिंटू व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ेंः 24 अगस्तः ब्रिटिशर्स का हुआ भारत आगमन और राजगुरु का जन्म... जानें आज के इतिहास में दर्ज घटनाएं

 

संबंधित समाचार