नाबालिग छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म, केस दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल
प्रतापगढ़, अमृत विचार। लालगंज कोतवाली में कस्बे के घनी बस्ती क्षेत्र में संचालित हो रहे एक होटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं घटना में दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट व धमकी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सरेबाजार होटल में किशोरी छात्रा के साथ जबरिया कई बार दुष्कर्म की वारदात को लेकर इलाके में भी हड़कंप मच गया। बाजार में लोग घटना को लेकर रविवार को दांतोंतले उंगली दबाये दिखे।
लीलापुर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी लालगंज बाजार के एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। लीलापुर थाने के ही सगरा सुंदरपुर निवासी आरोपी अनूप जायसवाल पुत्र बाबूलाल जायसवाल ने छात्रा को अपना मोबाइल नंबर दिया। बीते नौ जून को सुबह करीब 11 बजे आरोपी अनूप ने नाबालिग को लालगंज जलेशरगंज मार्ग स्थित टनाटन होटल में नाश्ते के बहाने ले गया। आरोपी ने वहां पीड़िता छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके कुछ दिन बाद आरोपी ने छात्रा को दबाव में लेकर दोबारा टनाटन होटल में ले गया और शारीरिक सम्बन्ध बनाया। छात्रा ने इन घटनाओं का विरोध किया तब आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जानलेवा धमकी दी।
घटना से परेशान छात्रा ने मां को रोते बिलखते आप बीती बताई। पीड़िता ने पहले लीलापुर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिया। मामला थाना क्षेत्र का न होने की बात कह कर पुलिस ने पीड़िता को वापस कर दिया। इसके बाद पीड़िता शनिवार को लालगंज कोतवाली में तहरीर दी। नाबालिग छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म की बात से खलबली मच गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने मयफोर्स होटल पहुंचकर दबिश दी। घंटो होटल के अभिलेखों तथा सीसी फुटेज को खंगाला। होटल मैनेजर को पूछतांछ के लिए कोतवाली ले गई। इसके बाद मैनेजर को ने पुलिस को होटल का सीसीटीवी फुटेज दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनूप जायसवाल के खिलाफ शनिवार की देर रात दुष्कर्म,धमकी व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया। रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-गगनयात्रियों को राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित, कहा- गगनयान मिशन आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में नए अध्याय का प्रतीक
