कनाडा ने ब्रेक्जिट के बाद समझौते को लागू करने के लिए विधेयक पेश किया
टोरंटो। कनाडा सरकार ने ब्रेक्जिट के बाद इंग्लैंड के साथ नए व्यापार समझौता लागू करने के लिए विधेयक पेश किया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले बुधवार को कनाडा के लिए ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त डेविड रीड और कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों के उपमंत्री जॉन हनाफोर्ड ने व्यापार …
टोरंटो। कनाडा सरकार ने ब्रेक्जिट के बाद इंग्लैंड के साथ नए व्यापार समझौता लागू करने के लिए विधेयक पेश किया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
इससे पहले बुधवार को कनाडा के लिए ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त डेविड रीड और कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों के उपमंत्री जॉन हनाफोर्ड ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए जो मौजूदा व्यापार व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखेगा।
बयान में कहा, “छोटे व्यापार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों के मंत्री मैरी एनजी ने कनाडा- इंग्लैंड व्यापार निरंतरता समझौता को लागू करने के लिए सदन में विधेयक सी-18 पेश किया।” इंग्लैंड के औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ छोड़ने के बाद यह समझौता एक जनवरी को लागू होने की उम्मीद है।
