वैष्णो देवी में भूस्खलन से मुजफ्फरनगर के एक युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर के निकट हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का भी एक व्यक्ति शामिल है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान कार्तिक कश्यप (22) के रूप में हुई है, जो मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल था। उन्होंने बताया कि कार्तिक के चाचा बाबूराम के मुताबिक इस घटना में कार्तिक के पिता मिंटू कश्यप समेत परिवार के अन्य पांच लोग घायल हुए हैं। 

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार से सहानुभूति प्रकट करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल मंगलवार रात परिवार के घर पहुंचे। घायलों के बारे में अधिक जानकारी अभी नहीं मिलनी है। 

संबंधित समाचार