कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बडगाम जिले के गोरीपोरा इलाके में नाका स्थापित किया गया। जांच के दौरान जैश के आतंकवादी तारिक अहमद भट को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने …
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बडगाम जिले के गोरीपोरा इलाके में नाका स्थापित किया गया। जांच के दौरान जैश के आतंकवादी तारिक अहमद भट को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादी के पास से एक तमंचा, दो मैगजीन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी।
