Prayagraj News : अवैध संबंध में पूर्व जिपं सदस्य की हत्या, रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में मिला शव, साथी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या कर दी गई है। वह 22 अगस्त से अपनी गाड़ी सहित लापता थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम को पुलिस को उनका शव क्षत-विक्षत हालत में पूरामुफ्ती में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। रणधीर यादव की हत्या का शक उनके दोस्त राम सिंह पर है। 

पुलिस ने राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या की वजह अवैध सम्बन्ध माना जा रहा है। अब पुलिस राम सिंह से कड़ाई पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस को 24 अगस्त को पूर्व जिला पंचायत सदस्य यादव की स्कॉर्पियो चित्रकूट के जंगल में मिली थी। 

23 अगस्त को उनकी पत्नी ने राम सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी। पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि रणधीर यादव और डॉ. उदय की पत्नी से अवैध सबंध थे। जिसके बारे में उदय को जानकारी हुई तो उसने बदला लेने के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य क़ी हत्या करवा दी। 

हत्या के मामले में रणधीर यादव के दोस्त राम सिंह और उदय यादव की सास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है और आरोपी डॉ. उदय की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उदय को भी गिरफ्तार किया जायेगा। 

संबंधित समाचार