लखीमपुर खीरी : बिजली कनेक्शन काटने गए लाइनमैन पर हमला
मझगई, अमृत विचार। गांव धर्मापुर में बिजली निघासन पावर हाउस की टीम ने 26 अगस्त को बकाया बिल के कारण कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे थे। इनमें से राधा सिंह ने शाम को चोरी छिपे दोबारा कनेक्शन जोड़ लिया। अगले दिन जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो कनेक्शन फिर से जुड़ा देखा। लाइनमैन जब खंभे पर चढ़कर तार काटने लगा। तभी राधा सिंह ने बांस से उस पर हमला कर दिया।
लाइनमैन किसी तरह खंभे से उतरकर अपनी जान बचाई। इस दौरान महिला और बिजली कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई। मामला बिगड़ता देख कर्मचारी वहां से चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें साफ दिख रहा है कि महिला बांस से कर्मचारियों को पीट रही है। जेई सुभाष कश्यप ने बताया कि मामला पंचायत में सुलझा लिया गया है। किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
