'रामायण' फेम रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, सदमे में 'राम'-लक्ष्मण, जानिए कब होगा अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। 'रामायण' टीवी सीरीयल के निर्माता रामानंद सागर के बेटे और मशहूर प्रोडयूसर प्रेम सागर का रविवार सुबह करीब 10 बजे निधन हो गया। उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके निधन से बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रेम सागर के निधन पर रामायण के राम और लक्ष्मण यानी अरुण गोविल व सुनील लहरी ने गहरा दुख जाहिर किया है। अरुण गोविल ने सोशल मीडिया के जरिए दी।  

इंस्टाग्राम पर प्रेम सागर की एक फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- रामायण टीवी सीरियल का स्वरूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जन-जन तक भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और शिक्षाओं को पहुँचाने वाले स्व. श्री रामानंद सागर जी के सुपुत्र और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री प्रेम सागर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.. ओम शांति।

आज होगा अंतिम संस्कार

प्रेम सागर ने आज सुबह 10 बजे आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। आज 31 अगस्त को ही मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट में प्रेम सागर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रेम सागर के निधन पर बात करते हुए एक सूत्र ने एनडीटीवी को कहा कि प्रेम सागर कुछ टाइम से बीमार थे। बीमारी की वजह से प्रेम सागर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था।

संबंधित समाचार