Bihar Bandh: NDA के 'बिहार बंद' का सड़क पर दिखने लगा असर, प्रदर्शन में शामिल हुए मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

पटना। बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस-आरजीडी की वोटर आधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिए जाने के मामले में राजनीतिक बवाल जारी है। पीएम मोदी ने भी इस मामले को लेकर कांग्रेस और आरजेडी की आलोचना की थी।  अब इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने आज (गुरुवार, 4 सितंबर) को बिहार बंद का ऐलान किया है, आगुवाई महिला मोर्चा की शीर्ष नेतृत्व कर रही है। जिसका आसर सुबह से ही सड़क पर दिखने लगा।

महिलाओं के साथ पुरुष नेता और कार्यकर्ता सड़क झंडा बैनर लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।   बता दें कि ये बंद 5 घंटे के लिए बुलाया गया है। यह बंद आज सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। प्रदेशव्यापी बिहार बंद में भाजपा, जदयू, लोजपा(रा), हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) एवं रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) की नेत्रियां सड़क उतरेंगी। बिहार बंद समर्थकों ने सुबह सात से 12 बजे तक बंद की घोषणा की है। बंद से रेल सेवा को भी मुक्त रखा गया है।

cats

बिहार बंद के दौरान क्या खुला रहेगा?
  1. अस्पताल, क्लीनिक, दवा की दुकानें और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।
  2. किराने का सामान और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध रहेंगी।
  3. इसके अलावा, पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे।
  4. 4 सितंबर को बिहार में ट्रेन सेवाएं भी चालू रहेंगी।
बिहार बंद के दौरान क्या बंद रहेगा?
  • स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर जैसे शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
  • इंटरसिटी बस सेवाएँ भी बंद रहेंगी।
  • सरकारी संस्थान और निजी व्यवसाय बंद रहेंगे।
  • चक्का जाम के कारण सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहेगा।
  • बिहार बंद का समय क्या है?
  • बिहार में पांच घंटे का बंद सुबह 7 बजे शुरू होगा और दोपहर तक चलेगा।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी लाठी चार्ज मामला : एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज