आज का राशिफल | 06 सितंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष

आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव कम होगा। महिलाएं खरीदारी पर काफी ध्यान दे सकती हैं। अपनी कल्पनाओं को साकार करने का अवसर मिलेगा। मन में नए कार्यों को लेकर उमंग-उत्साह की भावना रहेगी।

वृष

आज कारोबार की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। पुराने झगड़ों को लेकर दोबारा उलझने से बचें। आपको कोई गुमी हुई वस्तु वापस मिल सकती है।

मिथुन

आज व्यवसाय में सावधानी रखने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। परिवार के सदस्य आपके ऊपर गर्व करेंगे। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अध्यात्मिक विषयों पर गूढ़ अध्ययन कर सकते हैं।

कर्क

आज का दिन संघर्ष से युक्त हो सकता है। कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। आलस्य करने से बचें। प्रियजनों की सलाह पर गंभीरता से विचार करें। जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आएगी।

सिंह

आज व्यवसाय में दैनिक आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च पद मिल सकता है। थोड़े ही प्रयासों से आपके कार्य सफल हो जाएंगे। आपके मन में अनेक सवाल एक साथ चलते रहेंगे। इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो दिन सौभाग्यशाली रहेगा।

कन्या

आज प्रेम-संबंधों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। आपकी बातों से मित्र नाराज हो सकते हैं। जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा।

तुला

आज सहकर्मी आपको अपमानित करने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। परिवार के लोग आपके निर्णयों से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

आज आपको अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको अपनी छवि की चिंता हो सकती है। व्यवसाय में धन की कमी होने की आशंका है। आपके घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। घर में अचानक बिना बुलाए मेहमान आ सकते हैं।

धनु

आज मनोरंजन के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। किसी रिश्तेदार के घर मिलने के लिए जा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका उठना-बैठना रहेगा।

मकर

आज गरिष्ठ व तला-भुना भोजन कब्ज व माइग्रेन का कारण बन सकता है। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ने की सं भावना है। नई संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। अपनी नकारात्मक आदतों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ

आज आपके करियर में नया मोड़ आ सकता है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं तो आपको उसका समाधान मिल सकता है। धैर्यवान होकर कार्य पूर्ण करें।

मीन

आज पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उपजने की आशंका है। स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन अधिक हो सकता है। आपकी राय लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी उच्च अधिकारियों से असंतुष्ट हो सकते हैं।