सीतापुर न्यूज : वोट अधिकार यात्रा में शामिल हुए अजय राय, भाजपा पर साधा निशाना, कहा - साजिश कर मुझे चुनाव हराया गया

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बिसवां/सीतापुर, अमृत विचार। वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे साजिश कर हराया गया। भाजपा वोट चोरी कर सत्ता में आई है, जनता इसे जल्द ही उखाड़ फेकेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बिसवां कस्बे में आयोजित वोट अधिकार यात्रा में शामिल होकर आम जन को संबोधित कर रहे थे।

अजय राय ने कहा कि भाजपा वोट की चोरी कर देश की सत्ता पर काबिज हुई है। कुछ इसी तरह मुझे भी वाराणसी से हराया गया, मैं चुनाव जीता हुआ था। चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर कार्य कर रहा है। जल्द ही जनता इसका जवाब देगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि थाना, तहसील और ब्लॉक पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। गरीब परिवार के लोगों का उत्पीड़न जारी है।

cats

मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या जीरो टॉलरेंस नीति यही है। सभा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने महिला उत्पीड़न के मुद्दों को उठाया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. ब्रजबिहारी, सुनीला रावत, अब्दुल अतीक खां, प्रदीप सिंह, महेंद्र यादव, नरेश गौड़, अनुपम राठौर, रामनरेश भारती सहित अन्य ने संबोधित किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गाली-गोली और अफवाह के सहारे खुद को बचा रही भाजपा

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा कि देश में भाजपा वोट चोरी कर सत्ता में आई है। भाजपा नेता गाली-गोली और अफवाह का सहारा लेकर खुद और पार्टी दोनों को बचा रहे हैं। ऐसे में वोट चोरों को सत्ता से उखाड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है।

सांसद बोले- जनसमूह देखे और आंखों का इलाज कराएं

सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने भाजपा और कुछ सोशल मीडिया पर लगातार तल्ख टिप्पणी कर रहे लोगों पर निशाना साधा। कहा कि जनसभा में उमड़े जनसैलाब को आकर वे साथी देख लें, जिन्हें लगता है कि कांग्रेस का जनाधार घटा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अपनी आंखों का इलाज करना जरूरी है। कहा कि कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है।

संबंधित समाचार