बरेली: दुष्कर्म के आरोपी की जिला अस्पताल में मौत
बरेली,अमृत विचार। दुष्कर्म के मामले में जेल में सजा काट रहे एक बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात आरोपी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को मौत की जानकारी दे दी। पोस्टमार्टम कराने के बाद …
बरेली,अमृत विचार। दुष्कर्म के मामले में जेल में सजा काट रहे एक बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात आरोपी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को मौत की जानकारी दे दी। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के लोग शव लेकर चले गए।
कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी 22 वर्षीय वीरपाल पुत्र मुन्ना लाल जन्म से ही दोनों पैरों से विकलांग है। परिवार के लोगों ने बताया कि करीब चार साल पहले वह गांव की ही लड़की से दुष्कर्म के मामले में जिला जेल में बंद था। जेल में उसे टीबी की बीमारी हो गई थी। जेल अस्पताल में भी इलाज के बाद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे 15 दिन पहले जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती कराया गया था मगर उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बुधवार की रात उसने दम तोड़ दिया।
डाक्टरों ने मेमो के जरिए कोतवाली पुलिस को उसकी मौत की सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वीरपाल सात भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार वालों ने बताया कि उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाया गया था।
