आज का राशिफल | 09 सितंबर 2025
मेष- आज उच्च अधिकारियों से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के लिए समय अवश्य निकालें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। सेहत का पर्याप्त साथ नहीं मिलेगा। थकान और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
वृष- आज कार्यक्षेत्र में लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। लोग आपके सुझावों पर अमल करेंगे। धर्म-कर्म में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग में आपको भारी छूट का लाभ मिल सकता है।
मिथुन- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे समय पर पूर्ण कर लेंगे। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार के लिए आपको रणनीति बनानी पड़ेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ प्राप्त होगा।
कर्क- आज व्यवसाय में धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। विचारों की अभिव्यक्ति में खुलेपन के कारण लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी बातों और विचारों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहेंगे।
सिंह- आज लोग आपके जिद्दी व्यवहार के कारण नाराज हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। पुराने लोन को लेकर परेशानी हो सकती है। विरोधियों को कमजोर समझने की भूल करना भारी पड़ सकता है। विवादित मामलों पर चर्चा करने से बचें।
कन्या- आज मन में उदासीनता का भाव रहेगा। प्रतिस्पर्धा पर आपको विजय प्राप्त हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। संपत्ति के मामले काफी अनुकूल रहेंगे। संगीत और अभिनय को लेकर आप रुचि ले सकते हैं।
तुला- आज छोटे-मोटे खर्चों को लेकर अधिक तनाव न लें। व्यापारी वर्ग को कारोबार के नए अनुबंध करने पड़ सकते हैं। किसी पुराने कर्ज को चुका सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति रहेगी।
वृश्चिक- आज व्यावसायियों की दैनिक आय में वृद्धि की संभावना बन रही है। परिवार में आपसी तालेमल बेहतरीन रहेगा। दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ने की संभावना है।
धनु- आज मौसम में आ रहे बदलावों को लेकर सावधान रहें। धन खर्च करते समय कंजूसी न करें। मानसिक अशांति से छुटकारा मिलेगा। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
मकर- आज शीघ्रता में सभी काम निपटाने का प्रयास करेंगे। प्रेम-संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।आपकी कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। शेयर मार्केट से अपेक्षित धन लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ- आज पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर अत्यंत गंभीर रहेंगे। सम्मानित लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी परिजन के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें।
मीन- आज पूर्व में लिए गए निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे। छोटे स्तर पर किया गया व्यवसाय लाभप्रद होगा। दूसरों पर आपको निर्भर रहना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों से पुरस्कार मिल सकता है। दोपहर के बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी।
