iPhone-17 series हुई लांच:भारत में इस दिन से बिक्री होगी शुरू, जानिए कितनी होगी कीमत   

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। एप्पल ने आईफोन-17 श्रृंखला का अनावरण किया है। इसकी कीमत 82,900 रुपये से 2,29,900 रुपये के बीच है। भारत में यह फोन 19 सितंबर से उपलब्ध होगा। इसके अलावा कंपनी ने अपना अबतक का सबसे पतला आईफोन-आईफोन एयर सीरीज- भी पेश किया है।

Untitled design (4)

इसकी मोटाई सिर्फ 5.6 मिलीमीटर है और जो केवल ई सिम को ‘सपोर्ट’ करेगा। कंपनी ने नए आईफोन मॉडल में 128 जीबी की कम स्टोरेज क्षमता का विकल्प बंद कर दिया है, जिसके कारण आईफोन-16 श्रृंखला की तुलना में आधार मॉडल की कीमत भी ज्यादा हो गई है। 

Untitled design (3)

आईफोन 17 प्रो दोगुने स्टोरेज विकल्प, 256 जीबी, 512जीबी और 1टीबी में उपलब्ध होगा। आईफोन 17 प्रो मैक्स 256जीबी, 512जीबी, एक टीबी और पहली बार दो टीबी स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध होगा।

Untitled design (5)

एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा, ‘‘आईफोन 17 प्रो अबतक का सबसे उन्नत आईफोन है, जिसमें एक आकर्षक नया डिजाइन और शक्तिशाली क्षमताएं हैं।

ये भी पढ़े : भारतीय बाजार में धूम मचाने आया ये शानदार डिवाइस: OnePlus ने लांच की Nord Buds 3R Earbuds, एक्सपेरियंस स्टोर के अलावा इन प्लेटफॉर्म्स पर होगा उपलब्ध