आज का राशिफल | 12 सितंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष-

आज व्यापार में साझेदारी करना लाभकारी होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की सलाह पर गौर अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन जबर्दस्त रहेगा। आप आराम के मूड में रहेंगे।

वृष-

आज पुराने किए गए खर्चे आपके बजट को बिगाड़ सकता है। अति शीघ्रता में काम बिगड़ने के आसार बन रहे हैं। नई परियोजनाओं में निवेश करने से बचें। घुटनों में दर्द से पीड़ित लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

मिथुन-

आज व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मिलाप हो सकता है। घर में आपका सम्मान और वर्चस्व बढ़ेगा। उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे।

कर्क-

आज व्यापारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा निर्भर न रहें। अन्य दिनों की तुलना में आप अपने काम को लेकर ज्यादा ऊर्जावान और गतिशील रहेंगे। आप गृहकार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।

सिंह-

आज उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें। विद्यार्थी नए कोर्स को जॉइन करने की योजना बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप काफी रुचि लेने वाले हैं।

कन्या-

आज छोटी-छोटी बातों को गंभीरता से न लें। वरना लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में बाधा आएगी। दांपत्य जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य कम रहेगा। अहंकार की भावना का त्याग करें।

तुला-

आज घर की साज-सज्जा के लिए आप मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। विरोधियों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। प्रेम विवाह के लिए परिवार की अनुमति मिल सकती है।

वृश्चिक-

आज रुके हुए कार्यों को निपटाने के लिए दिन उत्तम है। सभी कार्यों को बारीकी से अंजाम देंगे। शत्रुओं को कमजोर समझने की भूल न करें। अपने लक्ष्यों को लेकर योजना बना सकते हैं। व्यापार में आपको कुछ सुधार करना पड़ेगा।

धनु-

आज दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रखने का प्रयास करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाएंगे। किसी नकारात्मक बात से मन व्यथित हो सकता है। आपकी उदारता का लोग गलत लाभ उठा सकते हैं।

 मकर-

आज आपकी रचनात्मकता और कार्यकुशलता में कुछ कमी आ सकती है। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। मन में कुछ हिचकिचाहट की भावना रहेगी।

कुंभ-

आज व्यवसाय में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। सभी कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण होंगे। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आप जो भी योजना बनाएंगे वो सफल होगी।

मीन-

आज अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। वैवाहिक जीवन को पर्याप्त समय अवश्य दें। दूसरों के मामलों में अपनी राय न दें। वाणी पर संयम रखें। काम के दबाव के कारण लापरवाही हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या होने की संभावना है।