कन्नौज: इण्डियन पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, मकान में ताला डाल कर संचालक हुआ फरार
कन्नौज, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक आवास के पीछे अवैध रुप से चल रही इण्डियन पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा। जानकारी होने पर संचालक ताला लगा कर फरार हो गया। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता को शिकायत मिली कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे शहीद चंद्रभान सिंह विद्यालय के निकट अवैध रुप से पैथोलॉजी का संचालन किया जा रहा है।
पूर्व र्में इस पैथोलॉजी को पकडा गया था तब संचालक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हलफनामा दिया था जिसमें माफी मांगी थी। कहा था कि अब वह पैथोलॉजी का संचालन नहीं करेगा। इस के बाद संचालक की दुकान जिसमें पैथोलॉजी को खोले था उसे छोड दिया। अब उसी दुकान के निकट एक आवास में मशीने लगा कर जांचे करने लगा।
इस की शिकायत पर गुरुवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अजहर सिद्दीकी, अपर शोध अधिकारी वाई के मंजुल व आईजी आरएस के बाबू पवन ने संबंधित लैब पर छापा मारा। अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी पर संचालक मकान में ताला डाल कर फरार हो गया। अपर शोध अधिकारी ने बताया कि अब नियमित रुप से संबंधित अबैध पैथोलॉजी पर छापा मारा जायेगा। पकडे जाने पर मशीनों को सील कर कार्रवाई की जायेगी।
