उपराष्ट्रपति पद की शपथ आज लेंगे सीपी राधाकृष्णन, ये बड़े नेता राष्ट्रपति भवन में होंगे मौजूद

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली: सीपी राधाकृष्णन आज देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें उपराष्ट्रपति पद पर शपथ दिलाएंगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री उपस्थित रहेंगे।

जगदीप धनखड़ की मौजूदगी संभावित 

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस आयोजन में भाग लेंगे। कुछ विपक्षी नेता भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुजरात दौरे के कारण इस समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे।

राधाकृष्णन ने त्यागा राज्यपाल पद

9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

यह भी पढ़ेंः Sushila Karki: जानें कौन हैं सुशीला कार्की? नेपाल में जेन-जी प्रदर्शनों के बीच बन सकती हैं कार्यवाहक पीएम, भारत से है रिलेशन

संबंधित समाचार