गोण्डा: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
गोण्डा। नगर कोतवाली के रुद्रपुर बिसेन में बीती रात करीब 10 बजे अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। जिससे वही गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल युवक अंशू गोस्वामी ने बताया कि दो अज्ञात …
गोण्डा। नगर कोतवाली के रुद्रपुर बिसेन में बीती रात करीब 10 बजे अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। जिससे वही गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
घायल युवक अंशू गोस्वामी ने बताया कि दो अज्ञात युवकों ने उसे घर से बाहर बुलाया और बात करते-करते उसको गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तब तक बदमाश वहां से भाग गए। आनन फानन में परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना के बावजूद कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
