आज का राशिफल | 13 सितंबर 2025... इस राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन रहेगा सुखमय

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष

आज व्यापार में साझेदारी करना लाभकारी होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की सलाह पर गौर अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन जबर्दस्त रहेगा। आप आराम के मूड में रहेंगे।

वृष

आज नई योजनाओं को शुरू व कार्यान्वित करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दांपत्य संबंध शांतिपूर्ण रहेगा। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं तो इसकी संभावना बन सकती है।

मिथुन

आज अधीनस्थ कर्मचारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। उधार लेन-देन से नुकसान हो सकता है। महंगे सामान खरीदने के दौरान मोल भाव अवश्य कर लें। अपनी योजनाओं की किसी से चर्चा करने के बजाय उन्हें गुप्त रखें।

कर्क

आज साहित्य से जुड़े लोगों को बड़ा सम्मान मिल सकता है। आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। प्रेमीजन को कुछ उपहार दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे।

सिंह

आज आपके विचारों में सकारात्मकता रहेगी। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। पैतृक कारोबार में वृद्धि होगी। अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर लेंगे। किसी रिश्तेदार से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।

कन्या

आज आर्थिक परेशानियां दूर होगी। विपरीत परिस्थितियों के बीच आपका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।

तुला

आज जीवनसाथी आपकी आदतों से परेशान हो सकता है। नया सामान खरीदने से पहले उसकी जांच-परख कर लें। मन में परोपकार की भावना रहेगी। आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। आपको कार्य बिगड़ने का भय रहेगा।

वृश्चिक

आज आप नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में आपको बड़ा निवेश करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। किसी रिश्तेदार के यहां बुलावे पर जाना पड़ सकता है। विदेश यात्रा को लेकर आ रही बाधा दूर होगी।

धनु

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। उच्च अधिकारियों से किसी गंभीर विषय पर चर्चा होगी। नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। भोग-विलास के साधनों पर धन खर्च होगा। पड़ोसी लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मकर

आज किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। प्रेम-संबंधों में परिपक्वता आएगी। बच्चे गृहकार्यों में बड़ों की सहायता कर सकते हैं। आप दूसरों से अत्यधिक प्रेरित रहेंगे। शाम के समय मित्रों के साथ फोन पर चर्चा कर सकते हैं।

कुंभ

आज ऐसे अनेक अवसर आएंगे, जहां आपको अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी। परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। पुरानी मेहनत का आपको लाभ मिलेगा। राजनीतिक व प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।

 मीन

आज करियर को लेकर प्रयासों में सफलता मिलेगी। स्वयं को तरोताजा रखने के लिए योग और व्यायाम का सहारा लेंगे। यदि आप किसी इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।