यूपी में 15 दिन में होंगे 15 लाख पौधरोपण, हर जिलों में प्रभागीय वनाधिकारी बनाए गए नोडल अधिकारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में आने वाले 15 दिनों में 15 लाख पौधरोपण करने की तैयारी है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाये जाने वाले सेवा पर्व के दौरान राज्य सरकार ने यह लक्ष्य तय किया है। दरअसल, इन 15 दिनों में पूरे देश में 1.25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। चिन्हित कुल 10 राज्यों में जहां ओडिशा को सर्वाधिक 20 लाख तो वहीं यूपी के 15 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकेके लिए यूपी के हर जिलों में प्रभागीय वनाधिकारी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

पौधरोपण अभियान का 17 सितंबर को शुभारंभ करते हुए प्रदेश के 34 नगर वन में कम से कम 100-100 पौधरोपण कराया जाना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान, वर्षा जल संचयन समेत अनेक अभियान भी चलाए जाएंगे। हर जिलों में प्रभागीय वनाधिकारी इसके नोडल अफसर होंगे। 

प्रमुख सचिव (वन-पर्यावरण) अनिल कुमार ने मुख्यालय के अधिकारियों समेत सभी प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी 75 जिलों में जनसहभागिता से पौधरोपण कराया जाए। इसके लिए प्रजातियों का चयन कर लिया जाए। 

सभी पौधरोपण स्थलों के फोटोग्राफ व एमआईएस डेटा के साथ ‘मेरी लाइफ’ पोर्टल पर अपलोड किया जाए। पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि पौधे लगाने के अतिरिक्त सिंगल यूज प्लास्टिक बैन करने को लेकर भी अभियान चलेगा।


सर्वाधिक लक्ष्य वाले 10 राज्य

ओडिशा- 20 लाख
उत्तर प्रदेश- 15 लाख
असम- 11.50 लाख
गुजरात-11 लाख
छत्तीसगढ़-11 लाख
मध्य प्रदेश- 8 लाख
महाराष्ट्र- 7 लाख
आंध्र प्रदेश- 7 लाख
राजस्थान- 7 लाख
बिहार- 5 लाख

ये भी पढ़े :  World Sepsis Day: अस्पतालों में होने वाली मौतों में से सबसे बड़ा कारण सेप्सिस, दुनियाभर में हर 5 में से एक की मौत सेप्सिस से

संबंधित समाचार