आज का राशिफल | 14 सितंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष

आज अपने विषय में गलत धारणा बनाने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। ऐसे सभी लोगों से दूरी बनाकर रखें, जो नकारात्मक बातें करते हों। सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार की स्थिति भी बन सकती है।

वृष

आज प्रेम विवाह को लेकर घर में चर्चा करना चाहते हैं तो दिन शुभ है। अव्यावहारिक विचारों के कारण उपहास हो सकता है। आपको स्वाभिमान की चिंता हो सकती है। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आंखों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में आपकी उपेक्षा हो सकती है। मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। सोच-विचारकर ही आपको लोगों के सामने प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

कर्क

आज छोटी किंतु आधारभूत समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। इसका सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेगा। आप जिन कार्यों को प्राथमिकता क्रम में रखेंगे उन्हें अवश्य ही पूर्ण कर लेंगे।

सिंह 

आज व्यापार में नई साझेदारी को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। आपके काम की गति में अचानक तेजी आ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आनंदित महसूस करेंगे।

कन्या

आज व्यवसाय में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कोई समस्या हो तो अपने बड़ों से उसे साझा करें। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

तुला

आज आप अपने काम पर ही ध्यान दें। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें। व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन बहुत सामान्य रहने वाला है। आपका मन कुछ अशांत हो सकता है। आप जिनसे प्रेम और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं, वो आपको भाव नहीं देंगे।

वृश्चिक

आज सहयोगियों के ऊपर अधिक निर्भर न हों। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार से मित्रजन अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को निवेश से जुडी चिंता हो सकती है। मशीनरी से जुड़े कारोबार में लाभ प्राप्त होगा।

धनु

आज आर्थिक समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य की चिंता हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर कम गंभीर रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। इससे आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

मकर 

आज शरीर में कुछ थकावट महसूस हो सकती है। व्यर्थ की बहसबाजी से स्वयं को दूर रखें। लोग आपसे सहायता की अपेक्षा रख सकते हैं। व्यवसाय में नया प्रयोग करने से बचें। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा।

कुंभ

आज अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में कुछ कन्फ्यूजन रहने की संभावना है। बातचीत के माध्यम से संपत्ति विवाद हल हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिए।

मीन

आज आपके मन में उच्च पद और प्रतिष्ठा की इच्छा प्रबल होगी। अपनी तीव्रबुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मिलना हो सकता है।