आवारा पशुओं का आतंक :  बरेली में  24 घंटे के अंदर 13 लोगों को कुत्तों ने काटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बीते 24 घंटे में कुत्ता काटने के 13 मरीज पहुंचे जिसमें एक बुजुर्ग को कुत्तों के झुंड ने शरीर पर कई जगह काटा। बुजुर्ग को एंटी रेबीज सिरम के साथ वैक्सीन लगाई गई है।

जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा के अनुसार पर्याप्त मात्रा में एआरवी उपलब्ध हैं। बीते एक माह में 30 से अधिक मरीज कुत्ते या बंदर समेत अन्य जानवरों के काटने से यहां भर्ती हुए हैं। इन मरीजों की सबसे अधिक बच्चे शामिल हैं। देहात क्षेत्र से आने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। देहात के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एआरवी मौजूद हैं।

 

संबंधित समाचार