कानपुर: मैराथन में दौड़े डिप्टी सीएम, बोले- देश को एक करेगा एक चुनाव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान को शहर में मिली नई गति, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दौड़ का शुभारंभ

कानपुर, अमृत विचार। एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव, पॉलिसी पैरालिसिस को कम करने का कार्य करेगा। इससे संसाधनों के बेहतर आवंटन के साथ दीर्घकालिक नीति निर्धारण और राजनीतिक स्थिरता में मजबूती मिलेगी। एक साथ चुनाव होने से सार्वजनिक धन की बचत भी होगी। यह बात शनिवार को शहर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मैराथन दौड़ में कही। नाना राव पार्क से भारत माता प्रतिमा घंटाघर तक आयोजित दौड़ में वह भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ शामिल हुए।  

एक राष्ट्र एक चुनाव के जनजागरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फूलबाग चौराहा स्थित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा से हजारों की संख्या में जुटे युवाओं, शिक्षकों, व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को रवाना किया। जनजागरण अभियान में प्रतिभागी एक राष्ट्र एक चुनाव के संदेश वाले टी-शर्ट पहनकर और हाथों में प्ले कार्ड लिए मैराथन दौड़े।

cats

डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्तमान चुनाव प्रणाली बार-बार अलग-अलग समय पर चुनाव कराने से जनशक्ति, सरकारी मशीनरी और वित्तीय संसाधनों का अत्यधिक दुरुपयोग होता है। एक साथ चुनाव कराने से देश का लगभग 1.5% जीडीपी यानी 4.5 लाख करोड़ रुपये की बचत संभव होगी। इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सुधार हेतु किया जा सकेगा, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। कहा कि बार-बार चुनाव के कारण सरकारी कामकाज बाधित होता है और नीतिगत कार्यों पर रोक लग जाती है। एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होने से सरकार बिना रुकावट के योजनाओं को समयबद्ध रूप से लागू कर सकेगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश संयोजक एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान  अनूप गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद से 1952 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे। किन्तु बाद में राजनीतिक स्वार्थों के कारण यह परंपरा टूट गई। उन्होंने बताया कि 1967 से 1980 के मध्य देश में राजनीतिक उथल-पुथल के चलते इस व्यवस्था को तोड़ दिया गया था। क्षेत्र के अध्यक्ष  प्रकाश पाल ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करेगा। बार-बार अलग-अलग चुनाव होने से मतदाता की राजनीतिक निराशा बढ़ती है और मतदान प्रतिशत घटता है।

पद्मश्री एथलीट भी हुई शामिल 

मैराथन में पद्मश्री एथलीट सुधा सिंह भी शामिल हुई। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से युवा वर्ग को अधिक राजनीतिक भागीदारी का अवसर मिलेगा। अनूप गुप्ता ने कहा कि जो  मैराथन में भाग लेने वालों को सर्टीफिकेट दिया जायेगा। आज मैराथन दौड़ में हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक राष्ट्र एक चुनाव के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

यह लोग मुख्य रूप से दौड़ में रहे

मैराथन दौड़ में सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, राम किशोर साहू, अभिषेक कौशिक, प्रशांत द्विवेदी, अनीता गुप्ता, पूनम द्विवेदी, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्रा, रघुनंदन भदौरिया, सुरेश अवस्थी, अनूप अवस्थी, अनुराग शर्मा, मनीष त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, शिवांग मिश्रा, अंकित गुप्ता, बंटी पांडे, पार्षद नवीन पंडित, अमित गुप्ता, विकास जायसवाल, सरोज सिंह, अनीता त्रिपाठी आदि रहे। 

जगह-जगह हुआ स्वागत

कानपुर। मैराथन दौड़ फूलबाग चौराहा से बिरहाना रोड नवागंज घंटाघर तक आयोजन किया गया।  व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर समर्थन किया। फूलबाग चौराहे में एनसीसी कैडेट छात्र, विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया, व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने स्टॉल लगाकर जल प्रबंध किया जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?