Bareilly : इंग्लैंड से लौटी इंजीनियर युवती पर कॉलोनी में हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर की महानगर कॉलोनी में शुक्रवार रात इंग्लैंड में नौकरी करने वाली इंजीनियर युवती पर पड़ोसी डॉक्टर और उसकी पत्नी ने हमला कर दिया। युवती ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। कॉलोनी निवासी इंजीनियर ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर कुत्तों को बिस्किट खिला रही थीं। पड़ोसी डॉक्टर ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध किया तो दंपती डॉक्टर ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

संबंधित समाचार