छत पर निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छात्रा झुलसी... ट्रामा सेंटर में भर्ती, परिजन ने थाने पर दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बख्शी का तालाब/ लखनऊ, अमृत विचार: छत पर कपड़े सुखाने गई छात्रा ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

मूल रूप से हरदोई अतरौली स्थित ग्राम मिठाई निवासी सृष्टि तिवारी (10) फूफा सुशील कुमार पांडेय के घर बीकेटी में रहकर पढ़ाई कर रही है। सुबह करीब नौ बजे वह कपड़े फैलाने के लिए छत पर गयी थी। इसी दौरान छत के ऊपर से निकले हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह झुलस गयी। परिजन सृष्टि को लेकर आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना में सृष्टि के दोनों पैर व दायां हाथ झुलस गया।

सभासद किरण ने बताया कि करीब एक वर्ष में कई बार घरों की छतों से हाईटेंशन लाइन को हटाने को बिजली विभाग को पत्र लिखा गया हैं। विभाग कोई न कोई बहाना बनाकर मामले को टालता रहा हैं। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि परिजन ने थाने पर लिखित शिकायत की है। जिसपर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान का टेकऑफ फेल, बड़ा हादसा टला; सपा सांसद डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार

संबंधित समाचार