अमेठी की अनोखी शादी: पति ने मंदिर में प्रेमी से कराई पत्नी की शादी, कोई कह रहा दिलेरी तो कोई मजबूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदीशपुर/अमेठी, अमृत विचार। अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा सिंदूरवा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। यह अनोखा मामला अब गांव ही नहीं, पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 शादी के शुरुआती दिनों में जब पति शिवशंकर को पता चला कि उनकी पत्नी उमा का किसी और से प्रेम संबंध है, तो उन्होंने पत्नी को रोकने और समझाने की कोशिश की। लेकिन उमा अपने प्रेमी से रिश्ता तोड़ने को तैयार नहीं हुईं। धीरे-धीरे घर का माहौल बिगड़ने लगा और कलह बढ़ गई। 

आखिरकार विवाद और तनाव से बचने के लिए शिवशंकर ने साहसिक फैसला लिया। आपसी लिखा पढ़ी के बाद औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर स्थित एक मंदिर में उमा और उसके प्रेमी का विवाह कराया गया। वरमाला और सिंदूर की रस्म पूरी कराई गई और फिर शिवशंकर ने खुद अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया। 

यह घटना पूरे गांव और इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे प्यार, शादी और समझौते का अनोखा उदाहरण बता रहे हैं। कुछ इसे रिश्तों की मजबूरी कह रहे हैं तो कुछ इसे पति की बड़ी दिलेरी मान रहे हैं।

दोनों परिवारों की मौजूदगी में हुई शादी

शादी के दौरान दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद थे। उन्होंने इस अनोखी शादी को सामाजिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया। अब दोनों हंसी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं।

संबंधित समाचार